International current affairs:-। चीन की हर चुनौती से हम निपट सकते है।भारत के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध के संदर्भ में कहा है कि किसी भी खतरे का सामना करने के लिए भारतीय वायु सेना बेहद अच्छी स्थिति में है।और देश के सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सभी संबद्ध क्षेत्रों में पुख्ता तैनाती की गई हैउन्होंने यह भी कहा है कि तनाव की स्थिति यदि बनती है तो उत्तरी और पश्चिमी सीमा के मोर्चे पर भारतीय वायु सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी। इसे रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से भी जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्व युद्ध में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वायु सेना के एयर चीफ मार्शल भदोरिया जी ने कहा कि चीनी वायु शक्ति भारत की क्षमताओं से बेहतर नहीं हो सकती हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि विरोधियों को कमतर आंकने का कोई सवाल नहीं है उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो उत्तरी और पश्चिमी सीमा के मोर्चे पर भारतीय वायु सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।पूर्वी लद्दाख में स्थिति और क्षेत्र में चीन से संभावित खतरे के बारे में पूछे जाने पर वायु सेना प्रमुख ने किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमने मजबूत तैनाती की है। “लद्दाख एक छोटा हिस्सा है। एयर चीफ मार्शल ने यह भी कहा है कि उत्तरी सीमा पर किसी भी करवाई से निपटने के लिए हमें “भारतीय वायु सेना काफी अच्छी स्थिति में है।”उन्होंने यह भी कहा है कि रफाल विमानों के वायु सेना में शामिल होने से हमें संचालनात्मक बढ़त मिली है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 5 महीने से गतिरोध बना हुआ है जिससे दोनों के रिश्तो में महत्वपूर्ण रूप से तनाव आया है। विवाद के हल के लिए दोनों पक्षों ने कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ता की है। गतिरोध को दूर करने में कोई कामयाबी नहीं मिली।दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच कुछ दिनों के बाद एक और दौड़ के बीच बात होनी है जिसका एजंडा खास तौर पर विवाद वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की रूपरेखा तय करना है।किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भारत में पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में हजारों सैनिकों और सैन्य साजो समान की तैनाती की है।वायु सेना रात में भी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में युद्ध का हवाई गश्त कर रही है जिससे चीन को यह संदेश दिया जा सके कि वह इस पहाड़ी क्षेत्र में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है दोनों देशों के बीच कुछ दिन पहले हुई आखरी सैन्य वार्ता के दौरान दोनों सेनाओं ने सीमाओं पर और सैनिकों को नहीं भेजने जमीनी स्तर पर एक पक्षी तौर पर स्थिति को बदलने से बचने और मामले को और जटिल बनाने वाले किसी भी कदम से बचने जैसे उपायों की घोषणा की थी।