राज्य में लगभग 13000 शिक्षकों के पद खाली हैं गौरतलब है कि पिछले 3 वर्षों से नियमावली तैयार की जा रही है परंतु इसकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। जिस कारण नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है विद्यार्थी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।

बता दें कि राज्य की स्थापना के बाद से लेकर अब तक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में 8 बार बदलाव किया जा चुका है । वही तीन बार राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। पहली बार नियमावली में बदलाव 2002 में की गई थी । इन 20 सालों में राज्य में अब तक 28000 स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिसमें 2004 में 10000 ,2008 में लगभग 500 एवं 2015-16 में 16000 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।