नीतू सिंह Jharkhand aajtak in
पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ने रोक लगा दिया. 585 पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति चल रही थी. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आग्रह किया था कि इस परीक्षा पर रोक लगा दिया जाए .वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा था कि चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति के लिए कोई नियमावली नहीं है. अभी बिहार सरकार की नियमावली के आधार पर ही नियुक्ति किया जा रहा है. पलामू जिले में पहले 4th grade श्रेणी पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति होती थी लेकिन इस बार अंकों के आधार पर नियुक्ति का प्रावधान किया गया है .कुछ समय पहले चौकीदार की बहाली के लिए भी लिखित परीक्षा लिया गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नया व्यवस्था बनाने को कहा था.