Cdpo रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स चिंतित

Share The News

Vinay singh Jharkhand aaj tak

झारखंड लोक सेवा आयोग जेएसएससी ने राज्य में सीडीपीओ के 64 पदों पर नियुक्ति के लिए 8 जून 2023 से प्रक्रिया की शुरुआत की थी. 10 जून 2024 को प्रारंभिक परीक्षा लिया गया था .आयोग द्वारा पहली बार 27 जून 2024 को मॉडल आंसर की जारी कर दिया गया. इसके बाद फिर से एक बार 3 जुलाई 2024 को नया मॉडल आंसर की जारी किया गया लेकिन एक बार फिर से 10 जुलाई को मॉडल आंसर की निकल गया 15 जुलाई 2024 को रिजल्ट जारी करने के बाद 2 अगस्त से लेकर 4 अगस्त 2024 को मुख्य परीक्षा का आयोजन कर लिया गया. अभी तक रिजल्ट नहीं निकाला गया है. 64 पदों में से 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित भी रखा गया है. प्रारंभिक परीक्षा में 1590 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें से 1511 परीक्षा में शामिल हुए थे .अभ्यर्थी 10 महीने से रिजल्ट की आशा में बैठे हुए हैं आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच हो गई है. रिजल्ट जारी नहीं होने से लोगों के बीच में संशय की स्थिति है. स्टूडेंट्स ने डिमांड किया है कि जल्द से जल्द इसकी रिजल्ट जारी किया जाए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *