Nitusingh jharkhand aajtak in
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रतिदिन नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं ।जब इस एग्जाम को लेकर के साक्ष्य के रूप में स्टूडेंट ने नए सबूत सीआईडी को सौंप हैं तो भाजपा फिर से हमलावर भी हो गई है ।बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा है की नया सबूत चौंकाने वाला खुलासा के जैसा है। पेपर लीक माफिया द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेपर लीक गिरोह ने परीक्षा से 1 दिन पहले ही प्रश्न का उत्तर उपलब्ध करा दिया था। इसके बावजूद उसे क्लीन चिट दिया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन जी से आग्रह किया है कि इसमें कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए ।उल्लेखनीय कि पिछले कई वर्षों से जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा चल रही है। पिछले दिनों ही इसकी जांच की जिम्मेवारी सीआईडी को दी गई थी 22 जनवरी को कोर्ट में इस पर सुनवाई होने वाला है इसे देखते हुए जांच की गति भी तेज हो गई है। अभी सीआईडी को जो चार्ट उपलब्ध कराया है उसके मुताबिक एक दिन पहले रात को उत्तर मिल गया था ।उत्तर का मिलान करने के बाद सीआईडी यह बताएगी की परीक्षा में कहां गड़बड़ी हुआ है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।