Nitusingh jharkhand aajtak news
पिछले कई वर्षों से चल रही जेएसएससी सीजीएल की नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार ग्रहण लगने के बाद अब लगता है कि इस वर्ष इसका रिजल्ट आ जाएगा। सीआईडी रिपोर्ट की प्राथमिक दृष्टि में जितने भी सबूत उपलब्ध करवाए गए थे वह सभी गलत निकल गए हैं। अब सिर्फ एक एक fsl रिपोर्ट आना ही बाकी है। इस रिपोर्ट के आने के साथ ही इस परीक्षा के भविष्य से पर्दा हट जाएगा। अगर एफएसएल रिपोर्ट में वीडियो बनाई गई क्लिपिंग सही साबित होती है तो हाई कोर्ट परीक्षा रद्द करने की दिशा में आदेश सुना देगी और अगर ऑफिशियल रिपोर्ट में वीडियो का तथ्य गलत साबित होता है तो हाई कोर्ट प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कह सकती है। स्टूडेंट अब इंतजार में है कि आगामी 22 जनवरी को क्या होगा? 22 जनवरी को जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा जेएसएससी आगे के काम में लग जाएगी ।बहुत सारे स्टूडेंट ने यह तर्क दिया है कि जो सबूत दिया गया है वह सही है और इस आधार पर एफएसएल रिपोर्ट में सच का पता चल जाएगा ।वहीं दूसरी ओर जेएसएससी ने भी एक प्राथमिक की दर्ज करते हुए उसकी छवि खराब करने को बताया है और यह बताया है कि इसके लिए पूरी जांच करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई किया जाए।
सीआईडी द्वारा जिसकी जांच की गई है इसमें व्हाट्सएप के मैसेज, फटे हुए कागज के टुकड़े और मोबाइल का लोकेशन मुख्य आधार बनाया गया है ।