Nitusingh jharkhand aajtak in
Baridih स्थित विजया गार्डन ब्रह्माऋषि परिवार की पारिवारिक मिलन कार्यक्रम 12 जनवरी को आयोजित की गई थी ।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रोफेसर आरपी सिंह ने बताया की पारिवारिक मिलन समारोह में नए युवा टीम बनाई गई है ,जो समाज को बेहतर करने के दिशा में काम करेंगे ।पुरानी टीम के साथ-साथ वह समन्वय बनाकर काम करेंगे, 12 जनवरी 2025 को जो पारिवारिक मिलन आयोजित हुआ था ।उसमें परशुराम सिंह ,विनय सिंह, रामकृपाल तिवारी, कौशल किशोर सिंह ,अजय कुमार, आरपी सिंह सहित कई लोगों ने कार्यक्रम का संचालन किया ।प्रोफेसर आरपी सिंह ने बताया की बहुत से लोग समाज के किसी भी कार्यक्रम में नहीं आते हैं इसके लिए एक समन्वय समिति बनाई गई है ,वह समन्वय समिति प्रत्येक लोगों की सक्रियता की भूमिका है अथवा नहीं है ,इसके कारण की पड़ताल करके समाज को एक रिपोर्ट देगी ।जो नई कमेटी पुरानी कमेटी को साथ देने के लिए बनाई गई है उसमें मनोज कुमार, विजय कुमार, विनय सिंह ,कौशल किशोर , ऋतुराज, अंकित चंद्र और मंजू तिवारी, कंचन सिंह को रखा गया है ।इस बार कार्यक्रम का आयोजन स्थल telco स्थित हुडको डैम में रखा गया था ।प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार से आयोजन की जाती है ।इस वर्ष होली मिलन के अलावा कुछ दूसरे कार्यक्रम भी समाज के द्वारा किया जाएगा।