स्थायीकरण एवं वेतनमान को लेकर नई नियमावली हुई तैयार, वेतनमान के लिए पारा शिक्षकों को मिलेंगे 3 अवसर

Share The News

पारा शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतनमान के लिए नई नियमावली तैयार कर ली गई है इस नियमावली के अंतर्गत पारा शिक्षकों को वेतन के लिए परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा.जिसमें यह परीक्षा को पास करने के लिए पारा शिक्षकों को अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे बता दें कि 3 बार में भी अगर परीक्षा पास नहीं कर पाए तो भी उनकी सेवा समाप्त नहीं की जाएगी । वह पारा शिक्षक के तौर पर कार्यरत रहेंगे परंतु उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

हालांकि कमेटी द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल पारा शिक्षकों को बिना किसी परीक्षा के वेतनमान देने की बात कही गई है। परंतु वैसे पारा शिक्षक जो शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं किए हैं उनके लिए अलग से परीक्षा ली जाएगी या फिर उन्हें उनके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा को ही वेतनमान का आधार बनाया जाएगा, इस पर अब तक निर्णय नहीं लिया गया है जल्द ही इस पर भी विधि विभाग द्वारा निर्णय ली जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *