Q. कोरोना संक्रमण को देखते हुए कौन सी जंक्शन पर वेडिंग मशीन लगाई गई है ?
A-कोरोना संक्रमण को देखते हुए पटना जंक्शन पर वेडिंग मशीन लगाई गई है। इस मशीन से यात्री टूथपेस्ट रस और साबुन सर्फ आदि खरीद सकते हैं।
Q. बिहार के लोगों को डाकघर से किसान क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, टिकट, मनी ट्रांसफर सहित कितनी सुविधा मिलेगी ?
A-बिहार के लोगों को डाकघर से किसान क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, टिकट, मनी ट्रांसफर शहीद 300 सुविधा मिलेगी। बिहार के सभी डाकघरों में अब कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे।
Q. 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में कितने कोरोना योद्धाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया है ?
A- 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में 80 कोरोना योद्धाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया है।
Q. एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन भागलपुर ब्रांच के वर्ष 2020 से 21 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में किन का चयन हुआ है ?
A- एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन भागलपुर कि वर्ष 2020 से 2021 के लिए डॉक्टर राजकमल चौधरी का अध्यक्ष के रूप में चयन हुआ है।
Q. पटना में स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में गंभीर बीमारी का कौन सी विधि से सफल ऑपरेशन करके इलाज किया गया है
A- पटना में स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में पेट की गंभीर बीमारी का दूरबीन विधि से सफल किया गया है।
Q. राज्य सरकार द्वारा किस अधिकारी को डीजी बीएमपी बनाया गया है
A-राज्य सरकार द्वारा आई पी एस आर एस भट्टी को डीजी बीएमपी बनाया गया है।
Q. भारत नेपाल सीमा पर होने वाले तस्करी में युवाओं के इस्तेमाल को रोकने के लिए एनसीसी की सीधी भर्ती के लिए कितने जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ?
A-भारत नेपाल सीमा पर होने वाली कड़ी में युवाओं का इस्तेमाल रोकने के लिए एनसीसी की सीधी भर्ती के लिए 5 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इन जिलों का नाम हैः सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी पूर्वी और पश्चिमी चंपारण।
Q.हाल ही में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी मुठभेड़ में बिहार के कितने सीआरपीएफ जवान शहीद हुए ?
A- हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर के आतंकवादी मुठभेड़ में बिहार के दो सीआरपीएफ जवान शहीद हुए। जिनका नाम है लव कुश वर्मा और खुर्शीद खान।
Q. कोरोना के बदलते लक्षणों को देख डब्ल्यूएचओ और आर एम आर आई के विशेषज्ञ द्वारा बिहार के कितने जिले में रिसर्च किया जाएगा ?
A-कोरोना के बदलते लक्षणों को देख डब्ल्यूएचओ और आरएमआरआई के विशेषज्ञ द्वारा बिहार के 6 जिलों में रिसर्च किया जाएगा। इन जिलों का नाम है बेगूसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अरवल, बक्सर और पूर्णिया।

Q. 2020 में झारखंड के किस व्यक्ति को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?
A-टाटा स्टील के तीरंदाज धर्मेंद्र तिवारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें 29 अगस्त को यह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं पुरस्कार के तौर पर ₹500000 की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी ।
यह इस क्षेत्र में 1993 से कार्यरत हैं।
टाटा आर्चरी एकेडमी के यह पहले कोच बनाए गए हैं ।
खेल रत्न पुरस्कार के लिए पांच पुरस्कार के लिए पांच लोगों के नाम की सिफारिश की गई है जिसमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल समेत पांच खिलाड़ी शामिल है।
इस पर अंतिम फैसला खेल मंत्री किरण रिजूजू लेंगे।
Q. ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित ना हो इसके लिए हेमंत सरकार द्वारा कितने बजट की परियोजनाएं का उद्घाटन किया गया?
A- 616 करोड़ कि परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है इसके तहत छह ग्रिड, सब स्टेशन व ट्रांसमिशन लाईन की शुरुआत की गई है।