Shabina abtaknews.live
324 पद के लिए 68वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 मार्च तक जारी हो सकता है. बीपीएससी के सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक रवि भूषण ने यह जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि विगत 12 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 257000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे .वहीं दूसरी ओर 68th प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 12 मई से होगी. प्रारंभिक परीक्षा का कट ऑफ अधिकांश विशेषज्ञों ने कहा है कि इस बार एक सौ के नीचे रहेगा .दूसरी और 67th बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जून महीने में जारी होगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि विद्यार्थी को शिकायत का मौका नहीं मिले इस बार एक प्रश्न के उत्तर की जांच एक ही विशेषज्ञ शिक्षक करेंगे यानी कि एक कॉपी को कई विशेषज्ञ शिक्षक मिलकर चेक करेंगे .इसके पहले मॉडरेशन सिस्टम में मुख्य परीक्षक और 2 शिक्षक द्वारा दिए गए अंक को संतुलित करते हुए नंबर दिया जाता था. अब एक साथ एक प्रश्न के उत्तर एक शिक्षक जबकि दूसरे प्रश्न का उत्तर दूसरा शिक्षक जांच करेंगे.परीक्षा में 10125 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. वहीं बिहार में तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा 2187 पदों के लिए ली गई है उसकी रिजल्ट में कुछ देरी होने की संभावना है यह मई के शुरू में हो जाएगा