मुख्यमंत्री आवास के पास 500 पुलिस वाले की प्रतिनियुक्ति की गई है किसी भी प्रकार के आंदोलन से निपटने के लिए

Share The News

Abtaknews.live shabina

आगमी 20 मार्च को झारखंड छात्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव किए जाने की सूचना के मध्य सुरक्षा और विधि व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए ततिसिल्वे से 415 पुरुष प्रशिक्षणु लाठी बल , 85 महिला लाठी बल की प्रति नियुक्ति दिनांक 19 मार्च 2023 से दिनांक 21 मार्च 2023 तक रांची जिले में कि गई है इसके लिए विभाग द्वारा चिट्ठी निर्गत कर दी गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची प्रतिनियुक्ति किए गए ब्लॉक को संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए संकलित कराते हुए सभी दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ विधि व्यवस्था ड्यूटी में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे एवं विधि व्यवस्था ड्यूटी के समाप्ति के पश्चात दिनांक 22 मार्च 2023 के पूर्वाहन में उक्त प्रशिक्षु को निश्चित रूप से उनके पैतृक इकाई में लौट आना सूचित करेंगे. यह चिट्ठी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महा निरीक्षक द्वारा निर्गत की गई है. गौरतलब है कि आगामी 20 मार्च को छात्र संघ एवं आजसू ने पहले विधानसभा घेराव की बात की थी लेकिन बाद में अपना स्थान बदलते हुए इन्होंने मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए एक आवेदन उपायुक्त कार्यालय में दिया है .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *