67 वी बीपीएससी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा अब 23 जनवरी 2022 को होगी .723 पद पर वैकेंसी
Nitu singh abtaknews.live
67 वी बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है .अब यह परीक्षा वर्ष 2022 के जनवरी महीने में 23 तारीख को होगी. पहले यह परीक्षा इसी वर्ष दिसंबर में होने वाली थी. बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के कारण इसमें फेरबदल किया गया है. इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि जनवरी में परीक्षा हो जाएगी. इसकी सारी तैयारी पूरी की जा रही है .बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 150 अंक की होती है. जिसमें इतिहास, सामान्य विज्ञान, भारत का अर्थशास्त्र ,भारत का संविधान, समसामयिकी, गणित एवं बिहार से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.
बीपीएससी के मुख्य परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय भी होता है और इसके साथ दो सामान्य अध्ययन का विषय होता है. बीपीएससी विगत कई वर्षों से लगातार परीक्षा ले रही है. इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है. अगर बीपीएससी की तुलना झारखंड से की जाए तो झारखंड में सिर्फ 6 परीक्षा अभी तक कंप्लीट हो पाया है