15 नवम्बर से जेपीएससी कार्यालय के समक्ष अभ्यर्थी करेंगे अनशन

Share The News

15 नवम्बर से जेपीएससी कार्यालय के समक्ष अभ्यर्थी करेंगे अनशन- झारखंड यूथ एसोशिएशन

जेपीएससी का विवादों से गहरा नाता रहा है । पिछले 20 वर्ष में आयोग द्वारा मात्र छः परीक्षा ही आयोजित हो सकी है और लगभग सभी परीक्षाओं में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार के मामले सामने आती रही है।
सातवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद फिर से बवाल मच गया है। रिजल्ट में कई जिला के सेन्टर में एक कक्ष से लगातार रोल नम्बर वाले कई अभ्यर्थियो की सफल होने से छात्रों में खलबली मच गई है । सफल व असफल सभी अभ्यर्थियो ने परीक्षा में भारी संख्या में भ्रष्टाचार होने की संभावना जताई है और परीक्षा को पुरी तरह रद्द कर पुनः पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित करने की माँग की है ।
इसके लिए झारखंड यूथ एसोसिएशन ने जेपीएससी कार्यालय के समक्ष हंगामा भी किया और रद्द न करने पर 15 नवम्बर से जोरदार आन्दोलन की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सफी इमाम ने माँग पुरी नहीं होने पर 15 नवम्बर से अनशन करने की घोषणा किया है। उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रवक्ता मनोज यादव,संयोजक राजेश ओझा, कहकशा प्रवीण, सचिव गुलाम हुसैन,प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, मिडीया प्रभारी रमेश लाल आदि मिलकर छात्रों की आवाज को बेवाक व लगातार उठाते रहेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *