साहित्य सम्मान परिषद एवं नई दिशा एनजीओ के तहत पांचवा कवि सम्मेलन एवं गुरुजनों को सम्मान कार्यक्रम राधा गोविंद मंदिर चक्रधरपुर में आयोजित हुआ

Share The News

नमस्कार
साहित्य सम्मान परिषद (नई दिशा NGO ) के तहत पाँचवा सेवा निर्मित गुरूजनों को सम्मानित एवं कवि सम्मेलन का आयोजन राधा गोविन्द मन्दिर चक्रधरपुर मे किया गया ।
आयोजन का मुख्य अतिथि सुशील कुमार पुर्ति (चाईबासा) ,तथा विशेष अतिथि के रूप में श्याम सुन्दर अग्रवाल, (समाज सेवक चक्रधरपुर) का स्वागत करने के लिए माला एवं शाल का व्यवस्था किया गया था ।
प्रथम मुख्य अतिथि सुशील कुमार पुर्ति, विशेष अतिथि श्याम सुन्दर अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष जे पी शेखर, संस्था के सचिव राजु कसेरा तथा परिषद के निदेशक श्रवण कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया ।
कार्यक्रम में आऐ सभी कवियों को सम्मान के साथ स्वागत किया गया ।
कविताओं में सुशील कुमार पुर्ति, श्याम सुन्दर अग्रवाल, श्याम सुन्दर तिवारी, दिनेश महापात्रा, सुभाष तिवारी, इन्दूभुषण तिवारी (नूरहिन्दूस्तानी) ,रण विजय सिंह आदि ने अपने कविता से उपस्थित लोगों को आनन्दीत किया ।
कवि गोष्ठी के बाद उपस्थित सभी गुरुजनों को माला एवं शाल ओढा कर सम्मानित किया गया ।
सम्मानित शिक्षकों के नाम इस प्रकार है ।
शशिकला पूर्ति, राधा बाई ,दिनेश प्रधान, समी अहमद, प्रियदर्शी प्रधान,
रमेश प्रसाद सिंह, बलराम प्रधान, चतुर्भुज प्रधान, प्रो राम नाथ प्रसाद, अमिय कुमार मैत्रा,सुरेश कुमार मिश्र ,

बी के सिंह, अनील कुमार दहूरी ,गुलाब विश्वास, तथा रत्नाकर मण्डल
संस्था के अध्यक्ष के द्वारा पी शेखर ने कार्यक्रम में अबतक के कार्यों का
विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।परिषद के निदेशक श्रवण कुमार मिश्रा ने कहा कि आज शिक्षको का सम्मान का र्पाचवा कार्यक्रम है । कुल 13 शिक्षक ज्योति चलने फिरने में असमर्थ हैं उन सभी को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया तथा इसके साथ साथ सामूहिक स्वागत सम्मान का भी आयोजन 55 शिक्षकों के लिए किया गया।

आज 21शिक्षको का स्वागत किया गया ।
मंच ka संचालन सुभाष तिवारी ने किया ।
संस्था के प्रतिवेदन संस्था के सचिव राजु कसेरा ने कहा ।
कार्यक्रम में जन नायक समिति के अध्यक्ष अनुप कुमार दुबे जी, त्रिभूवन जी,अनवर खान ,तथा नईं दिशा के सदस्य एवं जन नायक समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के समापन एवं धन्यवाद के बाद भोजन का आयोजन किया गया ।
निदेशक सचिव
Nitusinghabtaknews


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *