Bhavna Kumari abtaknews.live
बिहार में लगातार शिक्षक की बहाली जारी है ,शिक्षक के 338000 पद खाली हैं .इसके लिए वर्तमान में उतना सीटेट और राज्य से टेट पास अभ्यर्थी नहीं है .इसके बाद भी सातवां चरण का शिक्षक नियोजन शुरू हो रहा है. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही शिक्षक नियुक्ति कर दी जाएगी .उन्होंने उन छात्र-छात्राओं से कहा कि थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है .सरकार अपना काम कर रही है शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और अलग-अलग दिशा में सरकार हर जिला मुख्यालय स्तर पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय के तर्ज पर स्कूल खुलेगी और यह मॉडल स्कूल बनेगा.