झारखंड में होमगार्ड बहाली को गृह विभाग ने किया रद्द इस जिले में हो रही है जांच

Share The News

Bhavna Kumari abtaknews.live

झारखंड में कोई भी परीक्षा में कब जांच हो जाएगी बोलना मुश्किल हो जाता है .अब नई जानकारी के मुताबिक धनबाद में हुए होमगार्ड बहाली को गृह विभाग ने रद्द कर दिया है .ऐसा माना जा रहा है कि बहाली में अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है इसलिए दोषी अफसर और कर्मचारियों की पहचान करनी जरूरी है. रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग इन सभी लोगों के ऊपर कार्रवाई करेगा .धनबाद में विज्ञापन संख्या 1 / 2017 के तहत होमगार्ड के नामांकन प्रक्रिया हुई थी लेकिन जल्दी इसमें भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी. बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा का वीडियो ग्राफी नहीं हुआ. नियमों के मुताबिक होमगार्ड परीक्षा में वीडियोग्राफी कराने जरूरी होती है वर्ष 2017 में धनबाद में होमगार्ड का नामांकन निकाला गया था इसके तहत 1068 महिला एवं पुरुष होमगार्ड का नामांकन होना था बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और इसके बाद 2018 में मेधा सूची प्रकाशित कर दिया गया था


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *