भवन निर्माण विभाग द्वारा हेमंत सरकार के 10 मंत्रियों को कार्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। बता दे कि इनमें से पांच मंत्री प्रोजेक्ट भवन में , चार मंत्री नेपाल हाउस में बैठेंगे एवं एक मंत्री एमडीआई भवन में बैठेंगे .

जिसमें प्रोजेक्ट भवन में आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव ,चंपई सोरेन ,हाजी हुसैन अंसारी व जोबा माझी व नेपाल हाउस में सत्यानंद भोक्ता व बन्ना गुप्ता और एमडीआई भवन में जगरनाथ महतो बैठेंगे।