मुख्यमंत्री जनसंवाद में 13,074 शिकायत दर्ज 11,790 शिकायतों का निपटारा

Share The News

झारखंड के मुख्यमंत्री जनसंवाद में 5 सालों में 13,074 शिकायत दर्ज हो चुके हैं जिसमें से 11,790 शिकायतों का निपटारा भी किया जा चुका है बता दें कि इसमें वे लोग शिकायत दर्ज कराते थे जिनका स्थानीय स्तर पर शिकायत करने पर समस्या का समाधान नहीं होता था तो वह शिकायत निवारण प्रणाली के द्वारा अपनी समस्या दूरभाष संख्या 181 पर पंजीकृत कराते थे जिस पर कार्रवाई की जाती थी। बता दें कि प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा इसकी समीक्षा की जाती थी ।

बता दें कि इसमे उज्जवला योजना ,राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री आवास ,पेयजल ,पुलिस से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जाती थी परंतु नवंबर में चुनाव की घोषणा होने के बाद यह कार्य मुख्यमंत्री द्वारा नहीं किया जा रहा है। हालांकि लोग शिकायत दर्ज करवा रहे हैं परंतु नवंबर से अब तक किसी भी शिकायत की समीक्षा नहीं की गई है । बता दें कि नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जनसंवाद को जारी रखने के संबंध में कोई भी कोई भी निर्देश नहीं दिए जाने के कारण शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *