गढ़वा के बरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मझी गांव में एक पारा शिक्षक अपने बदले दूसरे शिक्षक को वहां पढ़ाने भेजता था एवं अपने हिस्से का कुछ मानदेय उसे भी देता था। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने उस पारा शिक्षक को उसे नौकरी से हटाने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि यह आदेश गुरुवार को मध्याह्न भोजन योजना में सामाजिक अंकेक्षण की राज्यस्तरीय सुनवाई हुई जिसके दौरान यह घोषणा की गई है। बता दें कि इस इसमें पलामू लातेहार, पाकुड़, साहिबगंज ,दुमका जिले के मध्याह्न भोजन को लेकर सुनवाई की गई थी।

इसमें यह बात सामने आई है कि इन राज्यों के मध्याह्न भोजन की राशि में घोटाला किया गया है। विद्यालयों में से लाख रुपए तक की राशि की निकासी कर ली गई है एवं इस राशि की निकासी का हिसाब विद्यालय के पास नहीं है ऐसे में विद्यालय के दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने का मामला भी सामने आया जिसमें से जिसमें 15 दिन से भी अधिक दिन से मध्याह्न भोजन बंद है कई विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन करने के लिए एक भी थाली नहीं है जिसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।