हाई स्कूल में निकल रहे हैं 6421 विद्यालय सहायक के पद
Nitusingh abtaknews.live
बिहार के हाई स्कूल में विद्यालय सहायक के पद सृजित किए जा रहे हैं. विद्यालय सहायक के लिए योग्यता में कंप्यूटर की जानकारी भी रखी गई है. विद्यालय सहायक की बहाली के बाद स्कूल में साइबर कैफे और दूसरे कंप्यूटर से आधारित काम जो बाहर जाकर करने पड़ते हैं वह अभी स्कूल में ही हो पाएंगे. ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अब प्रखंड के साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं होगी .छुट्टी के दिन भी शिक्षकों को काम करना पड़ता है उस से भी छुटकारा मिल जाएगा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए शिक्षक दिन भर अलग-अलग केंद्र में अपना समय देते हैं, वह भी बचेगा फॉर्म भरने के लिए टीचर से पोर्टल भी टाइम से नहीं खुलता है. जिससे समस्या और बढ़ती जाती है.
आइए जानते हैं इसमें क्या योग्यता होनी चाहिए? हाई स्कूल में विद्यालय सहायक के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट के साथ कंप्यूटर में 6 माह का डिप्लोमा होना अनिवार्य है नगर निगम और जिला परिषद को नियोजन इकाई के माध्यम से अंक के आधार पर चयन करना है
पिछले कई दिनों से हाई स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य की यह मांग थी कि वे अपना पूरा समय ऑनलाइन फॉर्म भरने में साइबर कैफे से जाकर काम करवाने में ही लगा देते हैं तो पढ़ाएंगे क्या ?इसलिए अब सरकार ने तय किया है कि हाई स्कूल में विद्यालय के सहायक के नए पद होंगे. जिसमें कंप्यूटर योग्यता जरूरी होगा इससे फायदा होगा और स्कूल की समय और संसाधन की बचत होगी