क्या राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाने से धर्म खतरे में आ जाएगा

Share The News


Nitusingh abtaknews.live
एआई एम आई एम असदुद्दीन ओवैसी पार्टी के विधायक अख्तरुल इमान ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र का समापन राष्ट्रीय गीत से करने को अपराध बता दिया. उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक नहीं है एवं राष्ट्रगीत गाना उनके धर्म और आस्था के खिलाफ है .उनकी परंपरा के खिलाफ है .इसलिए उनसे जबरदस्ती राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान गाने के लिए नहीं बोला जा सकता है. उन्होंने यह बताया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तो पहले था लेकिन सदन के अंदर कभी इसे नहीं गाया गया इसलिए यह नई परिपाटी गलत है. मामला बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन समारोह का है, जिसमें राष्ट्रीय गीत गाया गया लेकिन बाहर आकर ओवैसी के विधायक ने विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने यह कहा है कि राष्ट्रीय गीत गाने को ही राष्ट्रभक्ति समझना गलत है इसलिए उनका भी वतन में आस्था है लेकिन जबरन राष्ट्रगीत नहीं गवा सकते. यह आपत्तिजनक है ऐसी परंपरा क्यों शुरू की गई है ,इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह और इसी पार्टी के हरी भूषण ठाकुर ने अख्तरुल इमान को नसीहत देते हुए कहा कि इस देश में रहना है तो राष्ट्रगीत गाना ही होगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *