Nitusingh abtaknews.live
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की 28 जनवरी को जो परीक्षा हुई थी उसका प्रश्न पत्र लिख करने के मामले में परीक्षा लेने वाली एजेंसी को काली सूची में डालने के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट ने सही ठहराया है .अदालत से एजेंसी को काली सूची में डालने के फैसले को सही माना. इस संबंध में परीक्षा लेने वाली एजेंसी शतपथ इंफो प्राइवेट लिमिटेड ने याचिका दायर करके कहा था कि उनको गलत तरीके से हटाया गया है. 24 अप्रैल 2024 की याचिका में झारखंड सरकार के आदेश को चुनौती दिया गया था.कंपनी ने कहा था कि उसका कोई भी कर्मचारी इसमें संलग्न नहीं है लेकिन अब अदालत में कहा कि काली सूची में डालने के पूर्व agency का पक्ष सुना गया था. ऐसे में आयोग ने सही कदम उठाया है. एजेंसी ने कहा था कि आयोग में नियम में इसका उल्लेख नहीं है लेकिन अदालत ने कहा कि नियम में रहे , नहीं रहे लेकिन स्टूडेंट का सवाल है तो ऐसे में फैसला लेने का अधिकार झारखंड सरकार को है. उल्लेखनीय के 28 जनवरी को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था .इसके बाद आयोग ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया और एजेंसी को showcause किया. एजेंसी के स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं था और इसके बाद कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया क्योंकि यह परीक्षा का मामला था .अदालत को बताया गया की एजेंसी चयन के लिए के लिए जो विज्ञापन आयोग ने निकाला था उसमें यह बताया गया था कि अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी किए जाने पर 3 साल तक के लिए एजेंसी को हटा दिया जाएगा.
# जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र प्रकरण में एक नया किरदार पकड़ा गया है जिसका नाम अमन सिंह है .रांची पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी की जानकारी डीएसपी अमर पांडे ने दिया. बिहार के भोजपुर जिले के आरा से यह गिरफ्तारी हुई है ,जिसमें उसके पास से लैपटॉप मोबाइल फोन यूनियन बैंक एवं एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड भी जप्त किया गया है. पुलिस को उसके मोबाइल फोन व लैपटॉप में सीजीएल परीक्षा की आंसर शीट और कई अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड भी मिले हैं. अमन ने पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया कि वह leak मामले में संलग्न था और उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. इस प्रकरण में और भी 12- 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है .पहले भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 28 जनवरी 2024 को 735 केंद्र पर सीजीएल के लिए परीक्षा लिया गया था .उसी दिन आयोग को ईमेल के जरिए पेपर लीक होने की सूचना प्राप्त हुई थी .उधर अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा का पेपर leak का आरोप लगाते हुए jssc मुख्यालय के समक्ष आंदोलन किया था. 29 जनवरी 2024 को जेएसएससी के अधिकारी मधुमिता कुमारी के बयान पर नामकुम थाने में इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी .प्राथमिक की दर्ज होने के बाद डीएसपी अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित किया गया था. जांच के क्रम में पुलिस ने पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड झारखंड विधानसभा के अवर सचिव सज्जाद इमाम उर्फ मोहम्मद शमी और उसका दो पुत्र शाहनवाज हसन और शहजाद इमाम सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था .इस मामले में पुलिस जून में 9 लोगों के खिलाफ chargesheet कर चुकी है
झारखंड विधानसभा का चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही होगा. चुनाव के चरण में भी कमी होगी. इस बार पांच की जगह दो या तीन चरण में चुनाव होगा .सितंबर के दूसरे सप्ताह में कभी भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी .चुनाव अक्टूबर में होगा .पतरातू में हुई चुनाव आयोग की टीम यह फैसला कर लिया गया है. अब स्टूडेंट असमंजस में है कि अगर चुनाव की घोषणा पहले हो जाएगी तो परीक्षा का क्या होगा ? इधर झारखंड की सरकार भी चुनाव को लेकर तैयारी मोड में आ गई है और उसने कहा है कि वह हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है परीक्षा को लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है