Nitusingh abtaknews.live
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1500 pgt विद्यार्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया. इसके बाद स्टूडेंट काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से यही उम्मीद थी .कि जल्द से जल्द जोइनिंग लेटर मिल जाएगा. अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की कई दिक्कत के बाद भी वे चाहते हैं की नौकरी सभी लोगों को मिले और आने वाले समय में भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी और वह सारे लोगों को नियुक्ति देकर रहेंगे. इसी क्रम में कई मंत्री भी शामिल हुए .इसके साथ-साथ सभी स्टूडेंट भी वहां पर मौजूद थे .वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने आरोप लगाया है इस नियुक्ति धांधली के तहत हुई है और नियुक्ति में बहुत बड़ी संख्या में बाहर के स्टूडेंट का चयन किया गया है.