धारिणी सेवा ट्रस्ट ने बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे असभ्य व्यवहार के विरोध में दिया ज्ञापन

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

धारिणी सेवा ट्रस्ट द्वारा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असव्य व्यवहार के विरोध में गृह मंत्री को एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सोपा गया. जिसमें यह बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री है इसके बावजूद महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है .भारतीय संविधान को ताक पर रखकर घटना घटित हो रही है इसलिए अब जरूरी है कि बंगाल में महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए. महिलाओं के साथ जो अत्याचार और अपमान हो रहा है इससे पूरे देश की महिलाएं बहुत चिंतित है .उन्होंने गृह मंत्री को दिए गए ज्ञापन में निवेदन किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए घटना की न्याय की जांच करवाई जाए एवं दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. इस कारण से पीड़ित महिलाओं का शारीरिक और मानसिक उपचार की भी व्यवस्था की जाए.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *