हाईस्कूल तथा प्लस टू स्कूलों में होने वाले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया गया है बता दें कि बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संदर्भ में एक पत्र जारी किया गया जिसमें यह कहा गया है कि स्कूलों में पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।

लेकिन शिक्षकों की हाई स्कूल व प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और ऐसे में स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त किए गए हैं कुछ स्कूलों में 1 विषयो में 2 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जबकि कुछ विद्यालय में उक्त विषय के शिक्षक नहीं है जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है ऐसे में जिला पदाधिकारी कार्यालय स्तर से की गई प्रतिनियुक्ति तत्काल रद्द कर दी गई है वहीं शिक्षकों को 29 जून तक अपने मूल विद्यालय में योगदान देने को भी कहा गया है।