जोन्हा क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने तथा रोजगार देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं एवं आने वाले समय में युवा को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं । जिससे जोन्हा क्षेत्र के लोगों को पर्यटन से ही रोजगार मिल सकेगा बता दें कि सुदेश महतो ने सीता फॉल में व्यू टावर सह कॉन्पलेक्स का शिलान्यास किया एवं इस मौके पर उन्होंने कहा कि जोन्हा और सीता फॉल को पर्यटन हब बनाया जाएगा ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में को हम सब मिलकर सवारेंगे ।इसके अलावा उन्होंने सिंगारी में जल नल योजना का भी शुभारंभ किया है जिसके तहत सिल्ली विधानसभा के 365 विद्यालयों में इस योजना के अंतर्गत शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।