स्वामी विवेकानंद जी की सलाह पर जमशेदजी नौशेरवानजी टाटा ने जमशेदपुर की स्थापना की थी। बता दें कि 1893 में पानी जहाज से विवेकानंद जी शिकागो जाते वक्त ही जमशेदजी टाटा को यहां पर लौह एवं खनिज संपदा के बारे में जानकारी दी थी ।

जिसके बाद जेएन टाटा जी ने 1903 में टाटा कंपनी की नींव रखी एवं 1907 में जमशेदपुर शहर की स्थापना की। जमशेदपुर की स्थापना के समय इसका नाम कालीमाटी रखा गया था। 1919 में कालीमाटी नाम से बदलकर जमशेदपुर रखा गया।