प्रथम डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा के जारी उत्तर पुस्तिका में कुल 20 प्रश्नों के उत्तर गलत

Share The News

गौरतलब है कि 3 जनवरी को राज्य में डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा हुई थी जिसमें 50 पदों के लिए कुल 2053 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया था. बता दें कि प्रथम डिप्टी कलेक्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को जेपीएससी द्वारा जारी किया गया है जिसमें लगभग 20 प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं। बता दें कि यह 20 प्रश्न पांचवी डिप्टी कलेक्टर की हुई परीक्षा में भी पूछे गए थे।

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई उत्तर पुस्तिका में किसी प्रकार की गलती होने पर परीक्षार्थी 20 जनवरी तक इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज होने के बाद इस पर आयोग द्वारा विचार करने के बाद नया आंसर की फिर से जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह परीक्षा 13 साल बाद ली गई थी क्योंकि इसकी परीक्षा 2006 में ली गई परंतु उस डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे.जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर यह परीक्षा 13 साल बाद 2019 में आयोग द्वारा आयोजित की गई थी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *