राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन

Share The News

केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नंद कुमार यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें दीक्षांत समारोह में आने के लिए निमंत्रित किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड में निर्माणाधीन उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे एवं झारखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2009 से लेकर 2017 तक के बैच के विद्यार्थी शामिल होंगे एवं कुल 96विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा जिसमें से 63 छात्राएं होगी । गौरतलब है कि यह उच्च न्यायालय धुर्वा स्थिति के पास तिरिल में बनाया जा रहा है इसे बनाने में लगभग 264 करोड़ की लागत आई है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *