Minakshijharkhandaajtak
सीडीपीओ एवं सहायक वन संरक्षक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
झारखंड में कई महीनो से अटकी सीडीपीओ के 64 पदों के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया । इसमें 163 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है ।जेपीएससी अब जल्द ही इंटरव्यू की तैयारी कर रही है ।आयोग ने सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया। इसमें 150 विद्यार्थी सफल हुए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की महिला पर्यवेक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अंतिम चरण में है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके अलावा जेपीएससी और जेएसएससी के करीब आधा दर्जन परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्दी जारी होने का उम्मीद है। सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) के 64 पदों के लिए एफएसओ (फूड सेफ्टी ऑफिसर)के 56 पदों के लिए एफआरओ (फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर)170 पद के लिए, एपीपी( सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग) के 26 पदों के लिए और महिला पर्यवेक्षिका 444 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी।