Minakshijharkhandaajtak
2 सालों से छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने पर छात्र हुए नाराज
डीसी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में 2 साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने साक्षी में रैली निकाली। विद्यार्थियों के एक प्रतिमंडल ने अपनी मांगों के समर्थन में डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा डीसी सर 2 साल से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा बाधित हो रही है। कई छात्र पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। डीसी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवेदन को संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी को अग्रसारित किया और कहा जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा।