Minakshijharkhandaajtaknews
पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए दलमा वन्य जीव अभ्यारण में तैयारियां तेज
पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए दलमा वन्य जीव अभ्यारण में तैयारियां तेज हो गई है। दलमा में इस सीजन दिसंबर से फरवरी 1.5 लाख अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है ।यहां सबसे अधिक पश्चिम बंगाल से पर्यटक पहुंचते हैं। जंगल सफारी और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध दलमा में पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने पर विशेष जोर दिया गया है। दलमा में हिरण पार्क के साथ-साथ तितली गार्डन भी चर्चा में है। इस गार्डन में विभिन्न प्रजातियों की तितलियां को उनके प्राकृतिक आवास में देखने की सुविधा होगी, साथ ही पालतू हथनी रजनी का नया सेड, हैंगिंग ब्रिज, 3D म्यूज़ियम इत्यादि भी देखने को मिलेंगे।