बारीडीह स्थित विजया गार्डन में लगभग 12 फीट का अजगर निकला
Nitusingh abtaknews.live
बारीडीह स्थित विजया गार्डन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मैदान के करीब एक अजगर सांप को देखा गया. सबसे पहले घास काटने वाले व्यक्ति ने मशीन से घास काटते समय अजगर को देखा हालांकि मशीन से थोड़ा चोट लग जाने के कारण अजगर सांप घायल हो गया था लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से और सिक्योरिटी गार्ड के सहयोग से सांप पकड़ने वाले दल को बुलाया गया .उसके बाद सांप को दवा लगाकर फिर जंगल ले जाकर छोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले खेत एवं जंगल था ,घर और बिल्डिंग बन जाने के बाद सांप सीमित क्षेत्र में हो चुका है लगभग हर क्षेत्र में घर बन चुका है इसलिए जहां कहीं भी जंगल या गड्ढा वाला क्षेत्र है वहां पर सांप छुपे हुए हैं .जब कभी उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की साफ सफाई होती है तो सांप का पता चलता है हालांकि अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है. लोगों ने आज अजगर सांप के निकलने के बाद उसे रेस्क्यू कराने में रेस्क्यू टीम का मदद किया