Abtaknews.live
भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो (झारखंड) व हीना विजयकुमार गावित (महाराष्ट्र), कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी (प बंगाल) और आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन (केरल) को 17वीं लोकसभा के लिए संसद महारत्न पुरस्कार दिया जायेगा. वहीं, भाजपा के सांसद सुकांत मजूमदार व सुधीर गुप्ता, शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे, आरसीपी के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा को संसद रत्न पुरस्कार दिया जायेगा. रविवार को यह घोषणा की गयी. इन सांसदों को 17 फरवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.