P.c. Abtaknews.live
इस वर्ष राज्यसभा से होंगे 68 सदस्य सेवानिवृत्त इस साल 68 राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं. राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर संसद के उच्च सदन में 6 साल के कार्यकाल वाले इन पदों पर है. इन 68 पदों में से दिल्ली की तीन सीटों के लिए पहले से ही चुनाव का ऐलान हो गया है. यहां आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं.