विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से किया गया मूर्ति विसर्जन

Share The News

विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से किया गया मूर्ति विसर्जन
Nitusingh abtaknews.live
बारीडीह स्थित विजया गार्डन में सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विजयदशमी धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह में बड़ी संख्या में सिंदूर खेला में महिलाओं ने हिस्सा लिया.

उसके उपरांत कमेटी की ओर से विजया गार्डन स्थित दुर्गा माता का मूर्ति विसर्जन प्रोसेशन निकाला गया. जिसमें महिला बच्चे और कमेटी के सभी लोग शामिल हुए. महिलाएं एवं बच्चों ने डांस के साथ खूब मस्ती की. विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी के मुकेश कुमार ,श्याम भूषण, रामकुमार ,राजेश कुमार ,विनय सिंह, परशुराम सिंह ,रामकृपाल तिवारी ,प्रभाकर शर्मा ,पीके बस्तिया, रितेश कुमार, आरएन चौधरी, संजय झा, नवीन वर्मा, आलोक पांडे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


पूजा आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भूमिका रही जिसमें विना झा, मिता पाल, प्रियंका वर्मा, रितु सिन्हा, रिंकू राय ,ज्योत्सना सिंह प्रमुख है
पूजा कमेटी के मुकेश कुमार ने कहा कि विजया मिलन समारोह रविवार को आयोजित की जाएगी .उन्होंने विजय गार्डन सोसायटी के सभी लोगों से अपील की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कृपया विजया मिलन समारोह में मास्क पहनकर जरूर आएं.
कमेटी के राम कुमार ने बताया कि विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी में सप्तमी अष्टमी एवं नवमी को भोग वितरण किया जाता है एवं मूर्ति विसर्जन के उपरांत विजया मिलन समारोह आयोजित की जाती है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *