शंकर नेत्रालय में सहयोगी संस्था टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा मोतियाबिंद शिविर का समापन
9 अक्टूबर 2021 को शंकर नेत्रालय में सहयोगी संस्था टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा मोतियाबिंद शिविर का समापन सभी लाभुकों एवं अतिथियों के साथ किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए. इसके साथ-साथ आज चक्रधरपुर के सभी मोतियाबिंद आभूषण तथा आयोजित सुष्मिता होता फाउंडेशन के सदानंद होता जी एवं शंकर नेत्रालय के डॉक्टर विभूति नारायण मिश्रा तथा सभी फाउंडेशन के लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 65 लोगों का सफल पूर्वक ऑपरेशन हुआ . अब यह शिविर दोबारा,12 नवंबर 2021 को लगाया जाएगा. जिसमें व्यक्तियों को जांच कर निशुल्क चश्मा दिया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन के बाद शिविर का आयोजन समाप्त किया गया.
झारखंड अब तक न्यूज़ संवादाता
जेपी शेखर सिंह चक्रधरपुर

