विजय गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी ने विजया मिलन समारोह को स्थगित किया

Share The News

विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी ने विजया मिलन समारोह को स्थगित किया
Nitusingh abtaknews.live
विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी द्वारा 17 अक्टूबर 2021 को प्रस्तावित विजया मिलन समारोह को स्थगित किया गया है. जिसका मुख्य कारण विजया गार्डन क्षेत्र में कोरोना के नए cases आने के बाद प्रशासनिक सूचना के आधार पर इसे रद्द करने का निर्णय आज कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया. कमेटी के मुकेश कुमार ,श्याम भूषण एवं राम कुमार ने संयुक्त रूप से अब तक न्यूज़ को बताया कि अचानक से कोरोना के केसेस विजया गार्डन में बढ़ गए हैं ,इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत हुई इसमें किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं जुटाने का प्रशासन ने आदेश दिया .इस उपरांत इस निर्णय को लिया गया .उन्होंने बताया कि कोरोना के cases जैसे ही समाप्त हो जाएंगे तो फिर से विजया मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा .इसके लिए दिसंबर महीने की संभावित तिथि 19 दिसंबर को रखा गया है।
विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी की महिला सदस्य मीता पाल, रितु कुमारी, वीना झा एवं रिंकू राय ने अब तक न्यूज़ लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोनावायरस गाइडलाइन का इस पूजा में पूर्ण रुप से पालन किया गया एवं इसी वजह से वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. विजया गार्डन निवासियों से उन्होंने अपील किया कि इसमें सहयोग करें।
विजया गार्डन सेंट्रल पूजा कमेटी की बैठक में रामकृपाल तिवारी, परशुराम सिंह ,विनय सिंह प्रभाकर शर्मा ,राव बाबू ,पीके बस्तियां ,नवीन वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *