विजया गार्डन के निवासियों ने गेट किया बंद. चोरी की घटना से परेशान हैं कॉलोनी के लोग.

Share The News

Nitu singh Jharkhand aajtak

पिछले दिनों विजया गार्डन में एक स्कूल शिक्षिका के घर में 24 नंबर ब्लॉक में चोरी हो जाने के बाद विजया गार्डन के निवासियों ने आक्रोशित होकर आज एक स्थान पर एकत्रित होकर गेट नंबर 2 में ताला मार दिया. विजया गार्डन वीडियो में अधिकांश लोगों ने यह कहा कि किसी प्रकार की सिक्योरिटी की सुविधा नहीं है और आए दिन इस प्रकार की घटना होती रहती है. जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष भी ऐसे अलग-अलग फ्लैट डुप्लेक्स में चोरी हो चुकी है. उस समय में प्रशासन और बिल्डर ने यह आश्वासन दिया था कि किसी प्रकार से भी इस घटना को रोका जाएगा लेकिन इस बार सीसीटीवी फुटेज में होने तस्वीर मिलने के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे लोग आक्रोशित थे. धरना के बाद लोगों ने एक मीटिंग किया और कहा कि जब तक बिल्डर उनसे बात नहीं करते हैं और उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तब तक गेट को नहीं खोला जाएगा

प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में रोशन रैना, मुकेश कुमार, सुब्रत सरकार आर. जे. राव,विनय कुमार सिंह ,कौशल कुमार सिंह बीके प्रसाद सुबोध कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह ए के लाल , विजय प्रताप सिंह, संजय कुमार ,रितेश कुमार,गिरी,विजय कुमार, नित्यानंद, अरविंद कुमार, परशुराम सिंह ,रामकृपाल तिवारी मौजूद थे


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *