Vks jharkhand aaj tak
देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करने वाले सभी मेडिकल एमबीबीएस स्टूडेंट्स को एक समान ही स्टाइपेंड दिया जाएगा. अभी तक अलग-अलग कॉलेज में यह राशि भी अलग-अलग था इसलिए केंद्रीय मंत्रालय ने इस असमानता को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ऐ एमसी को इंटर्नशिप नियम की समीक्षा का निर्देश दिया है. अभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस वाले स्टूडेंट को ₹25000 प्रति महीने, रिम्स रांची में ₹32000 प्रति महीना और निजी कॉलेज में 2000 से ₹5000 प्रति महीने एमबीबीएस के कैंडिडेट को दिया जाता है. पीजी स्टूडेंट्स के लिए सरकारी कॉलेज में पहले साल में 54500 दूसरे साल में 58500 तीसरे साल में 63500 दिया जाएगा. रिम्स रांची में 92 हजार से लेकर ₹100000 तक दिया जाएगा सीनियर रेजिडेंट बन जाने पर 80000 से 90000 रुपया मंथली दिया जाएगा पूरे मामले के संबंध में यह जानकारी मिली है कि केरल का आरटीआई कार्यकर्ता डॉक्टर के वि बाबू ने वर्ष 2021 से इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं उनके प्रयास के बाद ही केंद्र सरकार ने यह नियम बनाया है झारखंड राज्य में कुल सात सरकारी कॉलेज है एवं तीन निजी मेडिकल कॉलेज है जिसमें स्टाइपेंड कम दिया जाता है कुल मिलाकर वर्तमान में 1500 सीट है बीडीएस की 363 सीट है एमजीएम समेत सभी कॉलेज के अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ऑंकोलॉजी तक की सेवाएं चल रही है इसमें इंटर्न की भूमिका आम रहती है