Vks jharkhand aaj tak news
Baridih एवं बिरसानगर के पास स्थित विजया गार्डन कॉलोनी में फिर से एक बार चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. अब दिन में ही valley व्यू स्कूल के शिक्षिक एवं क अन्य घर में ताला तोड़कर चोर लाखों रुपया का आभूषण लेलेकर चलता बना है.जानकारी के मुताबिक जब बच्चे स्कूल गए हुए थे और पेरेंट्स काम करने के लिए बाहर गए थे जिसमें बच्चों की माता स्कूल में शिक्षिका हैं .उनके फ्लैट में चोर घुसे और ताला तोड़ने की कोशिश किया. जब ताला नहीं टूटा तो वह निचले तल के फ्लैट पर आए और दूसरे घर का ताला तोड़कर सामान लूट लिए. उसके बाद फिर से ऊपरी तले पर गए और वहां जाकर ताला तोड़ा और उसके बाद 30 से 40 लख रुपए के गहने लेकर चलते बने.जानकारी के मुताबिक विजया गार्डन एक बड़ी कॉलोनी बन चुकी है लेकिन वहां पर उस प्रकार से सिक्योरिटी की सुविधा नहीं है ,जिसके चलते वारदात बार-बार होता है. कुछ महीने पहले ही विदेश में रह रहे एक व्यक्ति के घर में ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान की चोरी हुई थी उस समय में विजया गार्डन के लोगों ने आक्रोश रैली भी निकाला था और बिरसानगर थाने में जाकर ज्ञापन भी सौपा था लेकिन इसके बाद फिर से दिन में ही इस प्रकार की घटना घटने से लोगों में डर का माहौल है. विजया गार्डन के कई ब्लॉक में लोग स्वयं से सिक्योरिटी सिस्टम लगाए हैं और स्वयं से इसकी मॉनीटरिंग भी करते हैं लेकिन कई फ्लैट में अभी तक ऐसी की व्यवस्था नहीं हुई है जिसके चलते इस प्रकार के वारदात को अंजाम दिया जा रहा है.