केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने देश भर के राज्यों का सुशासन सूचकांक जारी किया है बेहतर सुशासन के मामले में तमिलनाडु पहले स्थान पर, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर व कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। इसमें बिहार 15वां एवं झारखंड 18वें पायदान पर है।

वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र के मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में झारखंड पहले स्थान पर है इसके बाद आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना है। अगर केंद्र शासित प्रदेश की बात करें तो दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। सुशासन सूचकांक में उत्तर भारत के टॉप टेन में हरियाणा ने अपनी जगह बनायी है वही उत्तर प्रदेश को 17 वां स्थान मिला है

।
कुछ राज्यों को अलग-अलग संकेतकों के आधार पर राज्य व केंद्र शासित राज्यों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमे पहला राज्य पूर्वोत्तर दुसरा पहाड़ी राज्य व तीसरा केंद्र शासित राज्य में बांटा गया है उत्तर पहाड़ी राज्य हिमाचल पहले एवं उत्तराखंड दूसरे पायदान पर है

हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बना जम्मू कश्मीर को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है उत्तराखंड के बाद त्रिपुरा मिजोरम और असम रहे हैं। वहीं मणिपुर को 8वां , मेघालय को 9वां , नागालैंड को 10वां और अरुणाचल प्रदेश को 11वां स्थान मिला हैं।