इलाज के अभाव में पारा शिक्षिका के पति की मौत

Share The News

झारखंड के विभिन्न स्कूलों में पारा शिक्षकों को समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण उसका खामियाजा उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गम्हरिया का है जहां इलाज के अभाव में पारा शिक्षिका की पति की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोहागी बेसरा के पति कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे परंतु समय पर उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा था जिसकी वजह से वह नियमित रूप से उनका इलाज नहीं करवा पा रही थी जिस वजह से उनके पति की मृत्यु हो गई। मृतक के दो पुत्र है।

पारा शिक्षक कर्मियों ने कहा है कि वह आर्थिक रूप से उनका सहयोग करेंगे। गौरतलब है कि अब तक इलाज के अभाव में 3 पारा शिक्षकों की मौत हो गई है । बता दें कि इससे पूर्व भी पारा शिक्षक सनातन जामुदा व पारा शिक्षिका जीरामणी कांडुलना की मौत की इलाज के अभाव में हो गई थी। इनका श्राद्ध कर्म भी पारा शिक्षक संघ द्वारा आर्थिक सहयोग से कराया गया था।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *