रिलायंस इंडस्ट्रीज गुरुवार को देश की 10 लाख करोड़ वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। बता दे कि रिलायंस तेल से लेकर दूरसंचार तक कि कारोबार करने वाली कंपनी है रिलायंस कि बाजार पूंजीकरण मे पिछले 30 साल में 60,742 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसी साल की पहली तिमाही तक 10,000 करोड़ से अधिक मुनाफा करने वाली भारत की अकेली कंपनी बन गई है बाजार पूंजी के अनुसार दूसरे स्थान पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस )है तीसरे स्थान पर एचडीएफसी तथा चौथे स्थान पर हिंदुस्तान युनिलीवर है।