जमशेदपुर- तार कंपनी एवं जेम्को कंपनी के कर्मचारियों के लिए नौकरी के बदले आश्रित को नौकरी देने की स्कीम को लागू किया है इस स्कीम का नाम नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ( जॉब फॉर जॉब )है.इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए 58 वर्ष या उससे कम उम्र वाले लोग 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं और पहली बार यह स्कीम के तहत एक नियत राशि देने का प्रावधान भी बनाया गया है.यूनियन की पहल पर यह स्कीम को कर्मचारियों के लिए सेटलमेंट के साथ एक नियत राशि देने का भी प्रावधान को भी लागू किया गया है इस प्रावधान के तहत 55 वर्ष से कम उम्र वाले कर्मचारियों को ₹75000 तथा 55 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को ₹50000 देने के अतिरिक्त सेटलमेंट भी दिया जाएगा .कंपनी की ओर से यह नोटिस दे दिया गया है इस स्कीम में कर्मचारी अपनी नौकरी के बदले अपने पुत्र, पुत्री ,दामाद या बहू को नौकरी दे सकेंगे इसके लिए आश्रित की योग्यता मैट्रिक पास, आईटीआई, डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है सभी को उसके योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें मेट्रिक पास वाले को 5 साल, आईटीआई वालों को 4 साल तथा डिप्लोमा या पीजी वालों को 3 साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह प्रशिक्षण के समय मैट्रिक पास वाले को ₹7500, डिप्लोमा वाले को ₹8500 व पीजी वाले को ₹9500 मासिक मिलेगी तथा कर्मचारी को मिले क्वार्टर नौकरी पाने वाले आश्रितों को आवंटित किया जाएगा इसमें मैट्रिक वाले को ई-1 तथा डिप्लोमा वाले को ई-3 पीजी डिप्लोमा वाले को 5 ग्रेड में पदस्थापित किया जाएगा.