झारखंड में पहले चरण के 13 सीटों पर चुनाव कल

Share The News

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। जिस में पहले चरण का मतदान कल है दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर ,तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर , चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर तथा आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा और इसका रिजल्ट 23 दिसंबर को आएगा. पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा वोटर भवनाथपुर में है.

झारखंड में  30 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 13 सीटों पर मतदान होने वाली हैं। पहले चरण में 189 प्रत्याशी मैदान में हैं। और लगभग 38 लाख वोटर मतदान करेंगे। इसमें महिलाओं की भागीदारी अहम होगी। क्योंकि कुल वोटरों में आधी से ज्यादा संख्या महिलाओं की है इस चरण में महिला वोटरों की संख्या लगभग 18 लाख है। पहले चरण के चुनाव में 100000 से अधिक वोटर है जो पहली बार मतदान करेंगे इसमें लगभग 57000 पुरुष एवं 48000 महिलाएं है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *