बिष्टुपुर थाना में एक मामला सामने आया है जिसमें कदमा उलियान की रहने वाली एक युवती ने सोनारी में रहने वाले वहाब नाम के युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन करने एवं मारपीट का केस दर्ज किया है। उनके अनुसार वहाब नाम का युवक पिछले 2 वर्षों से उन्हें परेशान कर रहा है।

घर के बाहर जाने पर उन्हें सड़कों पर परेशान करता है उसके घर पर जाकर भी उसके साथ जबरन धर्म परिवर्तन का बात एवं मारपीट किया है एवं 23 दिसंबर की रात जब वह जुबिली पार्क के पास से जा रही थी तो उन्हें धक्का देकर उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट की इसे लेकर युवती ने थाना में केस दर्ज किया है एवं उस पर कार्रवाई की मांग की है।