मनोहरपुर में गणेश मंदिर में चोरी की घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है इसके विरोध में आज मनोहरपुर की सारी दुकानें बंद रहीं गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मनोहरपुर के विभिन्न मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा है मनोहरपुर शहर के सभी लोगों ने एक बैठक की बैठक के माध्यम से लोगों ने कहा कि अब उन्हें ही कुछ करना होगा।
मंदिर में चोरी की घटना को बहुत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया लोगों ने यह बताया कि मनोहरपुर में जानबूझकर कुछ लोगों के द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है बीते दिनों नरसी आश्रम में मुनि आश्रम में मणिपुर आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भी ऐसी कोशिशें हुई है इसलिए मनोहरपुर के सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है उनका आंदोलन जारी रहेगा