राज्य में मार्च के पहले सप्ताह से आपातकालीन सेवा के लिए एकीकृत डायल 112 शुरू की जाएगी जिसमें किसी भी प्रकार की सेवाएं आपातकालीन के लिए एक नंबर डायल 112 पर कॉल कर जुड़ सकते हैं। बता दे कि पहले पुलिस ,एंबुलेंस सेवा, महिला सुरक्षा या अग्निशामक इन सब से जुड़ी सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर डायल करना पड़ता था परंतु अब एक ही नंबर डायल कर सभी सुविधा को प्राप्त किया जा सकता है ।

यह सेवा इमरजेंसी सपोर्ट सिस्टम के तहत कार्य करेंगे जिससे रांची में एकीकृत कॉल जाएगा जिसके बाद के सभी जिलों में एक डिस्पैच टीम होगी जिसके बाद मैसेज टीम को जाएगा एवं मैसेज त्वरित रिस्पांस टीम को दी जाएगी। पीसीआर वैन में एक टैब फिट किया जाएगा ताकि वहां का लोकेशन मैप के जरिए दिखता रहे. इस मैप के जरिए यह भी पता चलेगा कि टीम अभी कहा मूव कर रही है एवं कॉलर कहां है…