शुक्रवार को रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला मनरेगा की चयन समिति की बैठक हुई जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा के 40 पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया गया उपायुक्त ने इससे संबंधित विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि इसमें 31 पद कनीय अभियंता , 4 पद लेखा सहायक और पांच पद कंप्यूटर ऑपरेटर की है। इस बैठक में डीआरडीए के निदेशक अनीता सहाय ,पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत आदि समेत अन्य लोग उपस्थित थे।